छत्तीसगढ़

नहर से शव बरामद, मृतक लापता था 2 दिन से

Nilmani Pal
12 May 2026 1:42 PM IST
नहर से शव बरामद, मृतक लापता था 2 दिन से
x
छग

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंगलवार सुबह खूंटाघाट के छोटी नहर में एक वृद्ध का शव मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक वृद्ध के शव को सांधीपारा वार्ड क्रमांक 7 के खूंटाघाट स्थित छोटी नहर में तैरते हुए देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही जांच शुरु कर दी है।

मृतक की पहचान कनक कुमार राज (65) के रूप में हुई है, जो कि सांधीपारा का रहने वाला था और रविवार से लापता था। परिजन भी उसकी तलाश में लगे थे। इस बीच मंगलवार सुबह उसकी लाश छोटी नहर में तैरते हुई मिली। फिलहाल मौत के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है और पुलिस ने भी हर पहलू से मामले की जांच शुरु कर दी है।


Next Story