छत्तीसगढ़

डेड बॉडी रिकवर, जलप्रपात में डूब गए थे 3 युवक

Nil dhankar
20 March 2022 12:53 PM IST
डेड बॉडी रिकवर, जलप्रपात में डूब गए थे 3 युवक
x
छग

कोरिया। जिले के भरतपुर विकासखण्ड में स्थित रमदाहा जलप्रपात में 3 युवक डूब गए हैं। ये तीनों युवक पिकनिक मनाने आए हुए थे। इस दौरान डूबने से तीनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये युवक मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर गांव से आए थे, घटना की सूचना पर कोटाडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। घटनास्थल में काफी बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं। वहीं गोताखोर की टीम ने एक-एक कर तीनों युवकों की लाश बरामद की।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कि यहां मौत हो रही है इसके पहले भी यहां कई जानें जा चुकी है, यह जलप्रपात देखने में जरूर छोटा दिखता है लेकिन इसकी गहराई का अंदाजा पर्यटक नहीं लगा पाते और इस प्रकार के हादसे का शिकार हो जाते हैं।

पर्यटकों की जानकारी के लिए और अलर्ट जैसा कोई बोर्ड या जानकारी भी नहीं यहां लगाई गई जिससे कि लोग सावधानी बरतें जाहिर है कि स्थानीय प्रशासन भी इस प्रकार की घटनाओं के लिए कहीं न कहीं जिम्मेदार है.

Next Story