छत्तीसगढ़

नहर किनारे मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

Nil dhankar
26 Feb 2022 4:25 PM IST
नहर किनारे मिला युवक का शव,  ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
x

जांजगीर। जांजगीर में आज एक युवक का शव नहर में मिला है। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत था। उसके कई अंग जानवर नोच कर ले गए थे। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को हत्या कर युवक का शव फेंकने की आशंका है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ से हेडसपुर जाने वाली नहर में शनिवार को कुछ लोगों ने एक युवक का शव देखा। शव नहर में तैर रहा था और पानी रोकने के लिए बनी छोटी दीवार में फंसी हुई थी। पानी कम होने के कारण शव ऊपर ही दिख रहा था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव पर लाल रंग की शर्ट और जींस थी। उसकी उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है।

थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे ने बताया कि शव करीब 2 से 3 दिन पुराना होने की आशंका है। जानवर उसकी आंख और कुछ अंग नोचकर ले गए थे। शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। यह नहर में बहने के चलते भी हो सकते हैं। ज्यादा जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिलेगी। वहीं शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।



Next Story