छत्तीसगढ़

नदी किनारे युवक की मिली लाश, आर्मी टी-शर्ट पहना है मृतक

Rounak Dey
23 Aug 2021 7:41 PM IST
नदी किनारे युवक की मिली लाश, आर्मी टी-शर्ट पहना है मृतक
x
छत्तीसगढ़

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रुमगरा शिव नगर नदी किनारे एक 30 वर्षीय युवक की लाश मिली है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस बात का पता अभी नहीं चल सका है। मृतक आर्मी टी-शर्ट पहना है। इसकी शिनाख्ती को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। मृतक के दर्री,कटघोरा या फिर बांगो का निवासी होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। शव को नदी से बाहर निकाल पंचनामा कर जिला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया गया है।

Next Story