छत्तीसगढ़

नहर में मिली युवक की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Nil dhankar
15 May 2022 5:53 PM IST
नहर में मिली युवक की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
x

कोरबा। कोरबा में एक युवक की लाश नहर में तैरती हुई मिली है। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को नहर में फेंका गया है। उसका पैर बंधा हुआ था। इसी वजह से ही पुलिस को उसके हत्या की आशंका है। माामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

सर्वमंगला मंदिर के पास एक नहर है। यहां रविवार दोपहर को लोग नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में बहती लाश पर पड़ी थी। जिसके बाद ये पूरा मामला पता चला है। शव देखने के बाद लोगों ने तुंरत ही पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची टीम ने पहले को शव नहर से बाहर निकाला। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि युवक की उम्र 30 से 35 साल के बीच होगी। पुलिस ने यह भी देखा कि उसके पैर को किसी चीज से बांधा गया है। ऐसे में पुलिस ने शंका जाहिर की है कि उसकी पहले गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद उसे मारा गया है।


Next Story