छत्तीसगढ़
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में तैरती मिली लाश
Nil dhankar
19 Oct 2021 12:14 PM IST

x
DEMO PIC
छत्तीसगढ़
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित कचना तालाब में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसपास गुजरने वाले लोगों ने तालाब में शव के तैरने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोमल साहू बजरंग पारा निवासी के रूप में हुई है। हालांकि अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
Next Story





