छत्तीसगढ़

शराब दुकान के समीप युवक की मिली लाश, 2 दिनों से लापता था मृतक

Nil dhankar
11 Nov 2021 11:27 AM IST
शराब दुकान के समीप युवक की मिली लाश, 2 दिनों से लापता था मृतक
x
छत्तीसगढ़

दुर्ग। दुर्ग शहर के उरला शराब दूकान के पास एक युवक की सड़ी गली और क्षत—विक्षत लाश मिली है। दो दिनों पहले वह घर से बिना कुछ बताए निकला था। परिजन उसकी लगातार तलाश करते रहे और जब तलाश पूरी हुई, तो उसकी लाश को पहचान पाना भी मुश्किल था। पुलिस के मुताबिक मौत दो दिनों पहले ही हो चुकी थी, वहीं कुत्तों ने उसके शरीर को नोच खाया है, जिसकी वजह से लाश बुरी तरह से सड़ गई थी।

उरला शराब भट्ठी के पास मिली लाश को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने बताया कि शव के धड़ को कुत्तों ने बुरी तरह नोच खाया था। सूचना मिलने पर मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शव की शिनाख्त बांबे आवास निवासी आकाश साहू के रूप में की है। आकाश साहू (22) पुत्र दुर्गा प्रसाद साहू को उसके परिजन दो दिन से तलाश कर रहे थे। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि आकाश दो दिन पहले वह घर से बिना बताए चला गया था। जब वह काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश कर रहे थे।

Next Story