छत्तीसगढ़

रेलवे क्रासिंग के पास मिला महिला गार्ड के पति का शव, आत्महत्या की आशंका

Nilmani Pal
30 Aug 2023 12:14 PM GMT
रेलवे क्रासिंग के पास मिला महिला गार्ड के पति का शव, आत्महत्या की आशंका
x
छग

दुर्ग। जिले में हाइवे के किनारे बुधवार 35 वर्षीय एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान मोहन नगर थाना क्षेत्र के कातुलबोर्ड निवासी गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामला दुर्ग कोतवाली क्षेत्र का है।

टीआई महेश ध्रुव ने बताया कि बुधवार सुबह बघेरा रेलवे क्रासिंग के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच करने पर शव के शरीर में कहीं भी चोट या अन्य निशान नहीं मिले हैं। गुरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसकी पत्नी शंकराचार्य मेडिकल कालेज में सिक्योरिटी गार्ड का काम करती है। गुरजीत के दोस्त ने पुलिस को बताया कि वो आदतन शराबी था। कोई काम नहीं करता था। पुलिस को आशंका है कि अधिक शराब पीने के चलते उसकी मृत्यु हुई होगी।

दुर्ग पुलिस इस मामले को खुदकुशी के एंगल से भी देख रही है। पुलिस को आशंका है कि या तो गुरजीत की मौत अधिक शराब सेवन से हुई या उसने कोई जानलेवा नशीली चीज का सेवन किया है। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि गुरजीत मूलतः पंजाब का रहने वाला था। वो दुर्ग में पिछले 15-20 सालों से रह रहा है। पुलिस उसके नाते रिश्तेदारों से भी पूछताछ करेगी।


Next Story