छत्तीसगढ़
पानी भरने कुंए गई महिला की मिली लाश, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका
Nil dhankar
29 May 2023 5:19 PM IST

x
छग
दंतेवाड़ा। गीदम के हाउरनार से बड़ी सनसनी खेज वारदात सामने आई है, जहां एक विवाहित महिला का नग्र अवस्था में शव मिला है. वह घर से पानी लेने के लिए निकली थी. नग्र अवस्था में उनकी लाश मिलने से गांव में हडकंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है.
पुलिस के मुताबिक रविवार को विवाहिता घर से कुआ से पानी भरने के लिए गई थी. इसके बाद वह लौटकर नहीं आई. परिजनों ने काफी पतासाजी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. देर शाम उसकी लाश कुएं से करीब 100 मीटर दूर नग्र अवस्था मिली है. मौके पर पहुंची गीदम पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
Next Story





