छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन में खून से लथपथ मिली महिला की लाश

Nil dhankar
16 Oct 2021 3:44 PM IST
रेलवे स्टेशन में खून से लथपथ मिली महिला की लाश
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म 5 पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सिर में गहरे चोट की वजह खून भी बहा है। संभवत: वह चबूतरे से या ट्रेन से गिरी है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। घटना शनिवार सुबह की है। प्लेटफार्म पर बुजुर्ग महिला गिरी पड़ी थी और सिर के पास खून बह रहा था। जिसे सुबह स्टाल खोलने के तहत कर्मचारियों ने देखा। यात्रियों की भीड़ भी लग गई। बाद में इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। हालांकि सुबह 9:30 बजे तक घटना स्थल पर न जीआरपी पहुंची और न आरपीएफ। ऐसा नहीं है कि जीआरपी को इसकी जानकारी नहीं दी गई।

पर हमेशा से उनकी यह दिक्कत रही है कि स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने के बाद ही वह पहुंचती है। शनिवार को भी यही हुआ। हालांकि इसमें स्टेशन मास्टर की गलती भी है। उन्होंने मेमो भेजने में देर कर दी। बाद में जीआरपी घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान सबसे मृतक की पहचान के लिए साक्ष्य ढूंढे गए। पर उसके पास न तो टिकट था और पहचान पत्र। जीआरपी मान रही है कि वह ट्रेन में मांगने वाली है।


Next Story