छत्तीसगढ़

जंगल में मिली अज्ञात महिला की लाश, एक संदेही गिरफ्तार

Nilmani Pal
7 Sep 2023 2:55 AM GMT
जंगल में मिली अज्ञात महिला की लाश, एक संदेही गिरफ्तार
x

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अतिo पुलिस अधीक्षक आकाश राव और अनुo अधिकारी पुलिस मंजूलता बाज निर्देशन में थाना खल्लारी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है. इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना खल्लारी क्षेत्र के ढोड़ धरमपुर मार्ग में जंगल में मिली अज्ञात महिला के शव के मामले में आरोपी को अपराध कायमी के 48 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम आरोपी लोकेश साहू पिता रममन साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम खट्टी भाटापारा बताया। जल्द ही पुलिस इस मामले में खुलासा करेगी।



Next Story