छत्तीसगढ़
खारून नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
26 April 2024 10:05 PM IST

x
छग
रायपुर। राजधानी में शुक्रवार की शाम खारुन नदी एनीकट में मिली एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामलें में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया शाम 5 बजे के आस-पास खारून नदी के आस-पास के लोगों ने एक लाश देखी जिसके बाद डायल 112 के जवान को पॉइंट दिया गया जिसके बाद डायल 112 के आरक्षक आरएस राजपूत ने तत्काल लाश को नदी से बाहर निकलवाया।
थाना पेट्रोलिंग टीम को इस लाश की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आस-पास के लोगों का कहना है कि महिला आस-पास के इलाके की नहीं है जिसकी वजह से इलाके में उसकी लाश की कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने में लगी हुई है।
Next Story





