छत्तीसगढ़

ट्रेन में ट्रक खलासी की लाश मिली, पुलिस ने शुरू की जांच

Nil dhankar
8 Jun 2023 4:16 PM IST
ट्रेन में ट्रक खलासी की लाश मिली, पुलिस ने शुरू की जांच
x
छग

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर- 4 पर खड़ी ट्रेन की खिड़की से एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली है। युवक की शिनाख्त खलासी प्रदीप कुमार पोया के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि मृत युवक प्रदीप कुमार पोया ट्रक में खलासी का काम करता था। वो बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकराडीह भेंडरी का रहने वाला था। 30 मई को प्रदीप अंबिकापुर आया और अपने भाई अजेश को फोन कर अपना लाइसेंस मंगाया। अजेश अपने दोस्त के साथ अंबिकापुर आकर लाइसेंस देते हुए भाई को घर चलने के लिए बोला। इस पर युवक अपने भाई के साथ घर चला गया था।


Next Story