छत्तीसगढ़
बुजुर्ग की मिली लाश, मिले चोट और घसीटने के निशान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
jantaserishta.com
15 March 2024 1:40 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार में बुजुर्ग की लाश घर के बाथरूम के पास मिली है. बलौदाबाजार जिले में 15 दिनों के अंदर बुजुर्ग की हत्या का तीसरा मामला है.
बलौदाबाजार के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदा में आज सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग चिंतामणी वर्मा पिता स्व मेघनाथ वर्मा की उनके ही बाडी के बाथरूम के पास लाश मिली है. मृतक के सिर पर चोट व घसीटे जाने के निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि बुजुर्ग की हत्याकर लाश घसीटकर बाथरूम के पास रखा गया है.
कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचकर जांच में जुटी है. घटना संदेहास्पद होने के कारण फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ डॉग स्क्वाड की टीम भी बुलाई गई है. वहीं कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा का कहना है कि पुलिस घटना स्थल की जांच एवं घरवाले सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, और जल्द ही पूरे घटना का खुलासा हो जाएगा.
Tagsबलौदाबाजारबलौदाबाजार पुलिसबलौदाबाजार लेटेस्ट न्यूज़छत्तीसगढ़BalodabazarBalodabazar PoliceBalodabazar Latest NewsChhattisgarh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





