छत्तीसगढ़

कुएं में मिली नवविवाहिता की लाश, फैली सनसनी

Shantanu Roy
15 May 2024 5:06 PM GMT
कुएं में मिली नवविवाहिता की लाश, फैली सनसनी
x
छग
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चेरा में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार सुबह कुएं में मिला है। परिजनों के हत्या के आरोप लगाने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया है। पुलिस शुरुआती जांच में हत्या मानकर केस दर्ज कर रही है। घटना के बाद पति और ससुर फरार हैं। मामला डिंडो चौकी क्षेत्र का है। झारखंड के ग्राम लवालीकला निवासी पूजा यादव (22) की शादी ग्राम चेरा निवासी आशीष यादव के साथ 2 मई 2023 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ था। पूजा यादव के परिजनों ने बताया कि शादी के दौरान पांच लाख रुपये नगद और दो लाख का सामान दहेज में दिया गया था। इसके बाद भी आशीष यादव दहेज में पैसों की मांग कर पत्नी पूजा को प्रताड़ित करता था।

पूजा के पिता राजेंद्र यादव ने बताया कि, बेटी ने लगातार पैसों की मांग कर ससुराल पक्ष से प्रताड़ित करने बात बताई थी। जिस पर फरवरी में आशीष यादव के फोन-पे अकाउंट पर 55 हजार रुपये भेजा गया था। एक मोबाइल भी खरीदकर दिया। इसके बाद भी प्रताड़ना नहीं रुकी और लगातार पैसों की मांग कर पूजा को प्रताड़ित करते रहे। 14 मई की रात करीब 11ः30 बजे पूजा के मायके वालों को पति आशीष यादव ने फोन कर सूचना दी कि पूजा किसी के साथ भाग गई है। मायके वालों ने सुबह 7 बजे एक परिचित महेंद्र गुप्ता को उनके घर भेजा। महेंद्र गुप्ता को शक हुआ तो वे घर के पास स्थित कुएं के पास गए, जहां पूजा का शव दिखा।

पूजा यादव का शव कुएं में मिलने की सूचना पर पिता राजेंद्र यादव सहित अन्य परिजन चेरा पहुंचे। घटना की सूचना पर डिंडो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पति आशीष यादव, ससुर जयप्रकाश यादव, रीता यादव, मनीष यादव, नितेश यादव द्वारा मिलकर मारपीट करने और उसे कुएं में डाल देने का आरोप लगाया। हंगामे के कारण तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोपहर 1 बजे शव को बाहर निकलवाया। पूजा के शरीर पर मारपीट और सिर पर गहरे चोट के निशान मिले है। घर में खून को साफ करने और पूरे घर में इत्र स्प्रे करने का भी सबूत मिला है। पुलिस ने शव का वाड्रफनगर में पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। डिंडो चौकी प्रभारी निर्मल प्रसाद राजवाड़े ने कहा कि, प्रारंभिक जांच में विवाहिता के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने के सबूत मिले हैं। इसलिए पुलिस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो जाएंगे। अभी साक्ष्य हत्या के मिले हैं।
Next Story