छत्तीसगढ़

नवजात शिशु का शव मिला, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Nil dhankar
7 March 2023 1:24 PM IST
नवजात शिशु का शव मिला, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
x

नारायणपुर जिले के महावीर चौक के पास नवजात शिशु का शव मिला. नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि देर रात किसी अज्ञात ने महावीर चौक के पास एक बाड़े में नवजात शिशु को छोड़ दिया. सुबह जब लोगों ने संदिग्ध अवस्था में शव देखा. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इस मामले में पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story