छत्तीसगढ़

लापता युवक की मिली लाश, हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका

Nilmani Pal
14 Oct 2022 3:25 AM GMT
लापता युवक की मिली लाश, हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका
x

बिलासपुर। बिलासपुर में दो दिन से गायब युवक की लाश नहर के पानी में तैरती मिली है। शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि वह मोबाइल लेकर निकला था, जो गायब है। उसे तैरना भी आता था तो पानी में कैसे डूब सकता है। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भरारी निवासी बबलू उर्फ देवेंद्र साहू (22) प्राइवेट जॉब करता था। वह बीते 11 अक्टूबर की देर शाम अपने दोस्त के घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। उसके गायब होने से परेशान परिजन तलाश कर रहे थे। रिश्तेदार और परिचितों से पूछताछ कर उसकी तलाश की गई। कहीं नहीं मिलने पर परिजनों ने 12 अक्टूबर को रतनपुर थाने में शिकायत की।

परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस गुमइंसान का केस दर्ज कर युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक मोबाइल रखा था और आखिरीबार उसने रात करीब 9.30 बजे बात किया था। युवक अपने दोस्त के यहां से घर आने की बात कही थी। फिर उसका कुछ पता नहीं चला। इधर, गुरुवार को उसकी लाश कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में नहर में मिली है।

Next Story