छत्तीसगढ़

नदी में बहे मासूम की मिली लाश, कल हुआ था हादसा

Nilmani Pal
17 July 2022 5:31 PM IST
नदी में बहे मासूम की मिली लाश, कल हुआ था हादसा
x
छग

जांजगीर-चांपा। जिले में नदी में बहे मासूम का 26 घंटे बाद लाश मिली है। 4 साल का शुभम शनिवार को मां-बाप के साथ एनीकट पार करते समय नदी में डूबा था। SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोर उसे आस-पास के 6 किलोमीटर के दायरे में तलाश रहे थे। जिसके बाद बच्चे का शव घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर मिला है। उसके शव पत्थर और मिट्‌टी के बीच में फंसा हुआ था। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव का प्रकाश पटेल शनिवार को अपनी पत्नी और चार साल के बेटे शुभम को लेकर मल्हार की ओर गया था। इसके बाद दोपहर के 2 बजे के पास वह वापस लौट रहा था। बताया गया था कि वापस लौटने के बाद वह लीलागर नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था। एनीकट के ऊपर 2 फीट ऊपर से पानी बह रहा था। इसके बावजूद उसने अपने बेटे को बाइक में बिठाया और पार करने में लगा था। जबकि उसकी पत्नी पीछे पैदल चल रही थी। उसी दौरान बाइक फिसल गई और शुभम बह गया था। प्रकाश भी बहने लगा था, लेकिन उसे किसी तरह से बचा लिया गया था।

Next Story