छत्तीसगढ़
हाथी के बच्चे का मिला शव, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Nil dhankar
20 Sept 2021 1:58 PM IST

x
छत्तीसगढ़
बालोद। आज सुबह जिले के दल्लीराजहरा रेंज के पद्देटोला और कोंकन के बीच के खेत में हाथी के बच्चे का शव मिला। सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि दस दिन पहले अडज़ाल गांव में घायल अवस्था में हाथी का बच्चा मिला था। घायल होने की जानकारी के बाद मौके पर वन विभाग व डॉक्टरों की टीम पहुंची थी। यह 10 दिनों से अपने दल से बिछड़ा था। इलाज के बाद वन अमले ने हाथी के बच्चे को जंगल में छोड़ दिया गया था। आज सुबह दल्लीराजहरा रेंज के पद्देटोला और कोंकन के बीच के खेत में हाथी के बच्चे का शव मिला। सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
Next Story





