छत्तीसगढ़

घर से गायब बुजुर्ग की मिली लाश, पीएम रिपोर्ट में होगा संदिग्ध मौत का खुलासा

Nilmani Pal
8 Aug 2022 1:45 PM IST
घर से गायब बुजुर्ग की मिली लाश, पीएम रिपोर्ट में होगा संदिग्ध मौत का खुलासा
x

बिलासपुर। जयरामनगर रेलवे स्टेशन के पास फाटक के किनारे बुजुर्ग की लाश मिली है। स्वजन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट से बुजुर्ग के मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि बुजुर्ग स्वजन को बिना बताए घर से निकले थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा निवासी शंकरलाल राठौड़ भनेशर में अपने बेटे के साथ रहते थे। बुजुर्ग होने के कारण वह घर में ही रहते थे। रविवार को वे स्वजन को बिना बताए घर से निकल गए। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। गांव में पूछताछ के बाद पता चला कि उन्हें भगत स्कूल के पास देखा गया है। इस पर उनकी आसपास तलाश में की गई। इसी बीच पता चला कि भनेशर रेलवे फाटक और सड़क के बीच एक वृद्ध की लाश पड़ी है। गांव के लोग व स्वजन मौके पर पहुंचे। वहां शंकरलाल की लाश पड़ी थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के बाद आज शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी रिपोर्ट में वृद्ध की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Next Story