छत्तीसगढ़

नदी में डूबे मजदूर का मिला शव, 48 घंटे से खोजबीन कर रही थी SDRF टीम

Nil dhankar
28 May 2024 8:15 AM IST
नदी में डूबे मजदूर का मिला शव, 48 घंटे से खोजबीन कर रही थी SDRF टीम
x
छग

जांजगीर-चांपा। हसदेव नदी में नहाने के दौरान शनिवार को एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया और पानी के अंदर डूब गया। सूचना मिलने पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन शुरू की मगर उसका कुछ पता नहीं चला।

रविवार को एसडीआरएफ की टीम पहुंची और दिनभर खोजबीन करती रही। तीसरे दिन सोमवार को 48 घंटे बाद युवक का शव मिला। घटना चाम्पा थाना क्षेत्र की है। हसदेव नदी के अंदर पांच से छह फिट का जल कुंभी है जिसके कारण खोजने में परेशानी आ रही थी।

जानकारी के अनुसार भंवरमाल रोहदा का रहने वाला युवक अक्षय कंवर 29 महुदा आया था। वह चांपा के पीआईएल कंपनी में ठेकेदार अनमोल यादव के अंदर में काम करता था। शनिवार की दोपहर करीबन दो से 2:30 बजे के बीच महुदा गांव से होकर गुजरी हसदेव नदी में नहाने गया हुआ था।

Next Story