छत्तीसगढ़

एक ही पेड़ पर लटकी मिली बहु और चाचा ससुर की लाश, अवैध संबंध की आशंका

Admin2
3 Sept 2021 11:48 PM IST
एक ही पेड़ पर लटकी मिली बहु और चाचा ससुर की लाश, अवैध संबंध की आशंका
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। चकरभाठा थाने इलाके में एक विवाहिता और उसके चाचा ससुर ने एक ही पेड़ में फांसी पर लटककर खुदकुशी कर ली। दोनों चार माह से गांव से गायब थे। उनके बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आ रही है।

चकरभाठा थाने के अंतर्गत ग्राम कनेरी में आज एक पेड़ पर खेलूराम केवट (50 वर्ष) और उसके भतीजे की पत्नी गीता (35 वर्ष) का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। दोनों के बच्चे भी हैं। चार माह पहले दोनों गांव छोड़कर कहीं गायब हो गये थे।
ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें उतारा तो पाया कि दोनों की मौत हो चुकी है। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। चकरभाठा पुलिस ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में दोनों के द्वारा ग्लानिवश आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मामले की विवेचना की जा रही है।
Next Story