छत्तीसगढ़

पशु चराने वाले की मिली लाश, लापता था 5 दिन से

Nilmani Pal
10 Sept 2023 1:18 PM IST
पशु चराने वाले की मिली लाश, लापता था 5 दिन से
x

कोरबा। जिले के उरगा थाना इलाके में 5 दिन से लापता चरवाहा तुलसी राम की नाले में सड़ी-गली लाश मिली है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है.

बता दें कि, 4 दिन पहले तबियत खराब होने पर चरवाहा गांव जाने के नाम से निकला हुआ था. जानकारी के अनुसार, मृतक आंछीमार में रहने वाले पहाड़ी कोरवा करीब 1 माह से अपने एक साथी के साथ कर्रानारा में मवेशी चरा रहा था. परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जाहिर की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

Next Story