छत्तीसगढ़

खंडहर में मिली बुजुर्ग की डेड बॉडी, अब तक पहचान नहीं

SHIDDHANT
9 Feb 2026 11:12 PM IST
खंडहर में मिली बुजुर्ग की डेड बॉडी, अब तक पहचान नहीं
x
देखे वीडियो
Bhilai भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी में स्थित एक खंडहर मकान से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब खंडहर मकान के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।



सूचना मिलते ही पुलिस 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के रहवासी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और प्रारंभिक जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव किस अवस्था में मिला है और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर शव के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और यह जानकारी जुटाने का प्रयास किया कि खंडहर मकान में हाल के दिनों में किसी संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही तो नहीं थी। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जा सके।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुरानी भिलाई थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और हर संभावित पहलू पर नजर रखी जा रही है।
Next Story