छत्तीसगढ़

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

jantaserishta.com
29 March 2024 11:47 PM IST
युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
x
छत्तीसगढ़
अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर से लगे खलीबा जंगल में शुक्रवार को युवक का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान धौरपुर क्षेत्र के टकेश्वर मरावी (32) के रूप में की गई। मृतक घटनास्थल के समीपवर्ती ग्राम बलसेड़ी स्थित ससुराल आया था। बीते 27 मार्च को वह ससुराल से निकला था। शुक्रवार को उसकी लाश मिली।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ग्राम ख़लीबा से लगे जंगल के पास पेड़ पर एक युवक की फांसी पर लटकी लाश ग्रामीणों ने देखी। लाश 30 से 40 फीट ऊपर लटक रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के गांवों में सूचना भिजवाई गई। कुछ देर में ही उसकी पहचान कर ली गई। पुलिस के अनुसार धौरपुर थाना क्षेत्र निवासी टकेश्वर मरावी (32)की गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलसेड़ी में ससुराल है। उसकी पत्नी मायके में ही थी। उसी से मिलने के लिए कुछ दिन पहले मृतक ससुराल आया था। कुछ दिनों तक वह ससुराल में ही था। बीते 27 मार्च को वह ससुराल से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसकी खोजबीन की जा रही थी। शुक्रवार को उसकी फांसी पर लटकी लाश मिली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि मृतक के स्वजन का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। स्वजन द्वारा उसका उपचार भी कराया जा रहा था। इसी बीच उसने ये कदम उठा लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story