छत्तीसगढ़

गेट पर लगी ग्रिल में लटका मिला युवक का शव, किराए पर रह रही महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

jantaserishta.com
31 Jan 2022 11:16 PM IST
गेट पर लगी ग्रिल में लटका मिला युवक का शव, किराए पर रह रही महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

रोहतक: हरियाणा के रोहतक के कलानौर में बंद पड़े मकान के गेट पर लगी ग्रिल से शनिवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव उल्टा उलझा मिला। मृतक की शनाख्त खरावड़ निवासी अंकित (30) के तौर पर हुई। उसके पिता सुभाष ने मकान में किराए पर रह रही महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक खरावड़ गांव निवासी सुभाष ने दी शिकायत में बताया कि उसका एक लड़का है, जिसकी शादी हो चुकी है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के बाद से अंकित लापता है। शनिवार सुबह कलानौर पुलिस से सूचना मिली कि उसके बेटे अंकित की मौत हो चुकी है। शव कलानौर में एक मकान के गेट पर ग्रिल में फंसा हुआ है।
वह अपने भतीजे विनोद के साथ कलानौर पहुंचा, जहां उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पता चला कि एक महिला 20 दिन से यह मकान किराए पर लेकर रह रही है। उसे उसका बेटा पहले से जानता है। उसे शक है कि उसके बेटे को मारकर ग्रिल पर टांगा गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे में एक मकान के गेट पर दो ताले लगे हैं। गेट के ऊपर लोहे की ग्रिल लगी है, साथ ही ग्रिल के ऊपर मकान मालिक ने लोहे की जाली लगा रखी है। ग्रिल व जाली के बीच में उल्टे बल एक युवक लटका हुआ है। ग्रिल उसकी कमर में धंसी हुई है और खून बह रहा है।
डीएसपी नरेश कुमार, कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार, कलानौर चौक प्रभारी अनेश अहलावत मौके पर पहुंचे। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। शव को परिजनों की मौजूदगी में नीचे उतारा गया। मृतक की जेब से 380 रुपये व दो कार्ड मिले।
मृतक के पिता की शिकायत पर महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। मामले की कई दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। - इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी थाना कलानौर
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story