छत्तीसगढ़

15 फीट ऊंचाई पर मिली युवक की लाश, लटक रहा था पेड़ पर

Nil dhankar
20 May 2022 8:10 AM IST
15 फीट ऊंचाई पर मिली युवक की लाश, लटक रहा था पेड़ पर
x

धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में पेड़ के ऊपर 15 फीट ऊंचाई पर एक युवक की लाश मिली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।

सिहावा थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसिदा के जंगल में एक युवक की लाश पेड़ पर 15 फीट ऊंचाई में फांसी पर लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सिहावा पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को ग्राम सिरसिदा निवासी विनय कुमार यादव 25 वर्ष के रूप में शिनाख्त किया। पंचनामा पश्चात 19 मई को पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया।

Next Story