छत्तीसगढ़

नहर में डूबे छात्र की मिली लाश, 47 घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद

Nil dhankar
15 March 2022 2:39 PM IST
नहर में डूबे छात्र की मिली लाश, 47 घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद
x
छग

कोरबा। कोरबा में नहर में डूबे छात्र की आखिरकार 47 घंटे बाद लाश मिली है। दो दिन पहले वो दोस्तों के साथ नहाने के लिए नहर मेंं गया था। इसी दौरान वो गहराई में डूब गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला था। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर उसका शव मिला है। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है। बुधवारी निवासी शौर्य गुप्ता(15) अपने 4 दोस्तों के साथ रविवार सुबह 11 बजे के आस-पास बाईं तट नहर में नहाने गया हुआ था। उसके दोस्तों ने बताया था कि शौर्य जैसे ही नहर में कूदा वो गहराई में चल गया था। इसके बाद वो आगे बहता हुआ चले गया। ये देखकर उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग भी लगाई। काफी प्रयास किया। मगर वो उसे ढूढ नहीं सके। इसके बाद इस बात की जानकारी उसके परिजनों और पुलिस को दी गई थी।

खबर लगते ही परिजन और प्रशासन की टीम मौके पर गई थी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी। मगर रविवार को दिनभर उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद सोमवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दिनभर तलाश की गई। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला।

शव मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शौर्य सरस्वती स्कूल में 9वीं का छात्र था। उसके पिता अंबिका गुप्ता शहर में सब्जी बेचने का काम करते हैं। शौर्य अपने माता-पिता का एक ही बेटा था।

Next Story