छत्तीसगढ़

तालाब किनारे मिली शख्स की लाश, पोस्टमार्टम में हुआ ये खुलासा

Admin2
24 July 2021 1:54 PM GMT
तालाब किनारे मिली शख्स की लाश, पोस्टमार्टम में हुआ ये खुलासा
x

कुरूद। कुरूद नगर में शनिवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह कुरूद के नया तालाब पार में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। कुरूद पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मुंह से झाग निकला हुआ था और मृतक जो शर्ट पहना है, उसमें हुसैन टेलर टैग लगा हुआ है। वहीं पोस्टमार्टम में जहर सेवन से मृत होने की पुष्टि हुई है। अज्ञात लाश को सिविल अस्पताल कुरूद में फ्रीजर में रखा है। मृतक की पहचान नहीं हुई है।

Next Story