छत्तीसगढ़

घर से भागे प्रेमी जोड़े की मिली लाश, लापता थे 5 दिनों से

Nil dhankar
6 Sept 2022 8:29 AM IST
घर से भागे प्रेमी जोड़े की मिली लाश, लापता थे 5 दिनों से
x

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र से भागे एक प्रेमी जोड़े ने दुर्ग में आकर आत्महत्या कर लिया। दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दी है। शनिवार को दोनों की लाश को बरामद किया गया। युवक की लाश बघेरा के पहले रेलवे लाइन के पास मिली है। वहीं किशोरी दुर्ग रेलवे स्टेशन से लगे विजय नगर के पास रेलवे लाइन पर पड़ी मिली। किशोरी के परिवार वालों ने अर्जुनी थाना में उसके अपहरण की शिकायत की थी।

दोनों के शव मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने जांच शुुरू की है और अर्जुनी पुलिस को इसकी जानकारी दी है।पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान तुलाराम साहू (19) के रूप में की गई है। वहीं किशोरी की उम्र 16 साल है। दोनों धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना के रहने वाले हैं। दोनों पांच दिन पहले धमतरी से एक साथ निकले थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन, उनके परिवार वाले इसके खिलाफ थे। इसलिए दोनों वहां से एक साथ भागे। धमतरी से भागने के बाद वे लोग चार दिनों तक कहां रहे। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों पहले एक साथ डोंगरगढ़ थे और वहां से लौटते समय दुर्ग में आकर आत्महत्या की है। मृतक तुलाराम की लाश बघेरा के पहले रेलवे लाइन के पास मिली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Next Story