छत्तीसगढ़
Raipur: राजधानी में कलर्स मॉल के पास मिला युवती का शव, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
10 Nov 2024 9:56 AM IST

x
आसपास घूम रहे थे कुत्ते.
रायपुर: राजधानी रायपुर के पॉश एरिया में एक लड़की की लाश सड़ी-गली हालत में मिली है। शव एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में मिला है। कुत्ते जब शव के अंग को पकड़कर सड़क पर दौड़े तब लोगों की नजर उस पर पड़ी। मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, कलर्स मॉल के पास बिल्डर कंपनी की अंडर कंस्ट्रक्शन साइट है। शनिवार की रात सात 7 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि वहां से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहीं पास में एक इंसान की खोपड़ी पड़ी हुई थी। आसपास कुत्ते घूम रहे थे। लोगों ने बताया कि कुत्तों ने खोपड़ी को बाल के सहारे सड़क पर लाया था।
पुलिस जब बिल्डिंग के अंदर घुसी। तो अंदर ढेर सारा मलबा पड़ा हुआ था और तेज बदबू आ रही थी। मलबा हटाकर देखा गया तो अंदर एक लड़की की लाश पड़ी थी जो अर्धनग्न हालत में थी। इसके बाद पुलिस ने फौरन मेडिकल टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया।
पुलिस आशंका जता रही है कि युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। उसके शरीर के ऊपर सिर का हिस्सा अलग हो चुका था। इसके अलावा पैरों के हिस्से भी जानवरों ने नोंच लिए थे। लाश का चेहरा नहीं होने की वजह से पुलिस युवती की पहचान नहीं कर पाई है। हालांकि कद-काठी और कपड़ों के आधार पर पुलिस पता लगा रही है।
शुरुआती जांच पड़ताल के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। हालांकि इस बात की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। बिल्डिंग में काम बंद होने की वजह से इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल पाई। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया है। इस मामले में आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर पुलिसरायपुर लड़की लाशRaipurRaipur NewsRaipur PoliceRaipur Girl Dead Body
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





