छत्तीसगढ़

घर में खून से लथपथ मिली युवती की लाश

Nil dhankar
14 Jun 2022 5:03 PM IST
घर में खून से लथपथ मिली युवती की लाश
x

रायगढ़। रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के स्वास्तिक विहार कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मकान में युवती की खून से लथपथ लाश मिली है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानाकारी के मुताबिक, जिले के स्वास्तिक विहार कॉलोनी में एक युवती की लाश मिली है। मां रोज की तरह उस दिन भी काम के लिए घर से निकल गई। युवती घर में बिल्कुल अकेली थी। काम कर जब मां शाम को घर लौटी तो उसने देखा कि, उसकी बेटी खून से लथपथ हालत में जमीन में पड़ी हुई है, औऱ उसकी मौत हो गई। मां-बेटी को इस तरह देख कर हैरान हो गई और जोर-जोर से रोने लगी। जिसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। जिसके बाद मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची चक्रधर नगर पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका का नाम काजल मसंद उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है।

Next Story