छत्तीसगढ़
सरकारी स्कूल से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
jantaserishta.com
23 Oct 2025 9:02 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सरकारी प्राइमरी स्कूल से 20 वर्षीय आदिवासी युवती का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवती के साथ रेप कर उसकी हत्या की गई है।
परिजनों ने बताया कि युवती रविवार को घर से यह कहकर निकली थी कि वह पड़ोस के गांव में अपने मामा के घर जा रही है, लेकिन वहां नहीं पहुंची। कई दिनों तक खोजबीन के बाद गुरुवार को उसकी लाश विद्यालय परिसर के अंदर मिली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ दरिंदगी की गई है। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
बरहेट थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके लिए अस्पताल में तीन चिकित्सकों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने आश्वस्त किया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Tagsझारखंडसाहिबगंजसरकारी स्कूल से मिला युवती का शवJharkhandSahibganjdead body of a girl found in a government school
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





