छत्तीसगढ़

बोर के नीचे मिला शव, सहमे ग्रामीण

Nil dhankar
5 March 2022 3:10 PM IST
बोर के नीचे मिला शव, सहमे ग्रामीण
x

कोरबा। कोरबा में एक शख्स की जली हुई लाश मिली है। उसका शव एक बोरे से ढका हुआ पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने आशंका जताई है कि शख्स की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया है। मौके पर FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया था। पुलिस अब इस मामले में जांच में जुटी है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

करतला इलाके में ग्रामीण सुबह शौच के लिए गए थे। तभी लोगों की् नजर बोरे पर पड़ी थी। जिसके पास से कुछ जले होने की गंध आ रही थी। इस पर ग्रामीणों ने बोरा हटाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। नीचे किसी शख्स की जली हुई लाश पड़ी हुई थी। शव देखने के बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस की दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आस-पास की तलाश ली गई तो पुलिस को कुछ मिला नहीं है। वहीं शव भी बुरी तरह से जल चुका था। जिसकी वजह से शव की पहचान नहीं हो सकी है। इधर, पुलिस ने मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड को बुलाया था। जिसने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की है।

Next Story