छत्तीसगढ़

बाप-बेटे की फांसी के फंदे पर मिली लाश पुलिस की जांच जारी

Shantanu Roy
3 Feb 2023 3:50 PM GMT
बाप-बेटे की फांसी के फंदे पर मिली लाश पुलिस की जांच जारी
x
छग
कवर्धा। कवर्धा से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक घर में बाप और बेटे का शव बरामद हुआ है। दोनों का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं ये आत्महत्या है या फिर हत्या? पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना लोहारा थाना के बीरनपुर की है। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम पंचराम और बेटे का नाम दयालु बताया जा रहा है। अपने ही मकान में पिता और पुत्र की एक साथ फंदे में लटकी हुई लाश मिलने से कई तरह की चर्चाएं हो रही है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है।
Next Story