छत्तीसगढ़

नहर किनारे मिली लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका

Nil dhankar
8 May 2024 9:48 AM IST
नहर किनारे मिली लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में नहर किनारे झाड़ियों के बीच एक अधेड़ की लाश मिली है। लाश पुरानी होने की वजह से कीड़े लग गए थे और बदबू फैल रही थी। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया होगा। पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को ग्राम भरारी स्थित जंगल में नहर किनारे एक लाश पड़ी थी। आसपास के लोगों को जब बदबू आई, तब इसका पता चला। लोगों ने शव को देखकर पुलिस को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक शव दो से तीन दिन पुराना है और उसमें कीड़े लगने लगे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

लोगों का कहना है कि मृतक आसपास के गांव का नहीं है। ऐसे में आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया होगा। मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। पुलिस आसपास के थानों से गुम इंसान की जानकारी जुटाकर पहचान करने की कोशिश में जुट गई है।

Next Story