छत्तीसगढ़

टिटलागढ़–रायपुर ट्रेन में लाश मिली ,

Nilmani Pal
28 Dec 2025 9:21 AM IST
टिटलागढ़–रायपुर ट्रेन में लाश मिली ,
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक पैसेंजर ट्रेन के भीतर युवक का फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. घटना के बाद से रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर रायपुर स्टेशन में रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन का है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि युवक की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है, सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null