छत्तीसगढ़

सुलभ शौचालय के गटर में मिली लाश, हत्या की आशंका

Nil dhankar
23 Jun 2022 6:06 PM IST
सुलभ शौचालय के गटर में मिली लाश, हत्या की आशंका
x
छग

भिलाई। रिसाली नगर निगम के स्टेशन मरोदा शीतला पारा सुलभ शौचालय के गटर में एक महिला की लाश मिली। लाश बोरे में बंद थी। आस पड़ोस के लोगों ने महिला की शिनाख्त भाना बाई साहू (40) के रुप में की। महिला के सिर व शरीर में चोट के निशान है। नेवई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज है। महिला के परिजन धमतरी के गुरुर थाना क्षेत्र में रहते हैं। जिन्हें पुलिस ने सूचना दे दी है। मृत महिला स्टेशन मरोदा शीतला पारा में अकेली रहती थी।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर तकरीबन एक बजे रिसाली निगम के सफाई कर्मी सुलभ की सफाई करने पहुंंचे थे। इसी दौरान उन्हें शौचालय के गटर से अजीब सी गंध महसूस की। गटर का ढक्कन हटाकर देखा तो उसमें एक बोरी तैर रही थी। सफाई कर्मियों को संदेह हुई। सुपरवाइजर के माध्यम से फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद बोरी को बाहर निकाला गया। बंद बोरी से एक महिला की लाश मिली। आसपड़ोस के लोगों ने उसकी पहचान भाना बाई साहू के रुप में की।

Next Story