छत्तीसगढ़

ऑटो में मिला शव, हत्या की आशंका

Nilmani Pal
18 May 2023 12:24 PM IST
ऑटो में मिला शव, हत्या की आशंका
x
CG NEWS

दंतेवाड़ा. जिले के बाजारपारा में सुबह सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक ऑटो में फांसी के फंदे पर लटके एक आदमी को देखा. देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई. तरह तरह की बातें होने लगी. लोगों को हैरानी इस बात की हुई कि ऑटो पर कोई आदमी फांसी कैसे लगा सकता है. ? जिसने भी ये वाक्या देखा इसे हत्या ही बताने लगा. तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है. क्योंकि ऑटो में फांसी पर लटककर जान देना पुलिस भी नहीं पचा पा रही है.

आसपास के लोगों के मुताबिक मृतक का नाम गणेश है. उम्र 45 से 50 साल के बीच हो सकती है. बताया जा रहा है कि आदमी शराबी था और अक्सर आसपास के मोहल्ले में घूमा करता था. आशंका जताई जा रही है कि बीती रात किसी से विवाद हुआ हो और किसी ने हत्याकर फांसी पर लटका दिया हो.


Next Story