छत्तीसगढ़

आमा तालाब में मिली लाश, डूबने से मौत की आशंका

Nil dhankar
3 Feb 2022 7:19 AM IST
आमा तालाब में मिली लाश, डूबने से मौत की आशंका
x
छग न्यूज़

धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गौरव पथ रोड के पास आमातालाब में बुधवार शाम एक 11 साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक, गौरवपथ रोड निवासी 11 साल का अर्णव लोनहारे मानसिक रूप से कमजोर बच्चा था, और उसे तैरना नहीं आता था. इससे आशंका है कि तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई होगी. बच्चे के परिजनों ने बताया कि उन्हें आसपास के लोगों ने फोन पर सूचना दी. फिलहाल पुलिस ने पीएम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है.


Next Story