छत्तीसगढ़

हत्या कर जलाई लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

Nilmani Pal
7 Nov 2022 9:11 AM GMT
हत्या कर जलाई लाश, पुलिस ने शुरू की जांच
x
छग

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले में एक युवक की अधजली लाश मिली है। उसके शरीर में कपड़े भी नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पहले उसकी हत्या की गई है। इसके बाद जलाकर उसके शव को फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला मोहगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक जीराटोला मेन रोड पंडरी पखना पहाड़ी के पास कुछ लोग पहुंचे थे। यहां उन्होंने झाड़ियों के पास एक शख्स की लाश देखी थी। लाश पूरी तरह से जली हुई थी। ये देखने के बाद लोगों ने पुलिस को ही इस बात की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि जिसकी लाश है, उसकी उम्र लगभग 30 से 40 साल के बीच होगी। उसके शरीर में कपड़े भी नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की। पास के जंगल में भी तलाशी ली गई। मगर कुछ पता नहीं चल सका है।


Next Story