छत्तीसगढ़

प्रेमिका की हत्या कर दफनाया शव, प्रेमी फरार

Nilmani Pal
18 Sept 2022 4:59 PM IST
प्रेमिका की हत्या कर दफनाया शव, प्रेमी फरार
x
छग

रायगढ़। रायगढ़ जिले में रविवार को कब्र खोदकर एक महिला की लाश निकाली गई है। बंद मकान की बाड़ी में जमीन के अंदर शव दफ्न था। जब 17 दिनों से महिला का फोन नहीं लगा, तब जाकर बड़ी बहन किसी अनहोनी की आशंका से उसके घर गई। यहां घर के पीछे जमीन में दबी बहन की साड़ी और उसके पैरों की उंगलियां दिखाई दी। उसने तुरंत पुलिस को खबर की, तब पुलिस मौके पर पहुंची और वहां खुदाई कराई, तो महिला की लाश मिली। परिवार ने उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।

जिस महिला की लाश मिली है, उसकी शिनाख्त कांति यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है। कांति चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के माझापारा की रहने वाली थी। कांति के पिता गोपालराम यादव ने बताया कि 1 सितंबर से उनकी बेटी का फोन स्विच ऑफ बता रहा था। उन्होंने इन 17-18 दिनों में कई बार उसे फोन लगाने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल हमेशा बंद मिलता था, जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इस बीच उन्हें शुक्रवार 16 सितंबर को सूचना मिली कि कांति का प्रेमी खगेश्वर अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहा है।

पिता गोपालराम ने बताया कि सूचना मिलने पर वे तुरंत कुनकुरी अस्पताल पहुंचे और अपनी बेटी कांति के बारे में पूछा, लेकिन वो गोलमोल जवाब देने लगा, जिससे उनका शक उस पर बढ़ गया। इधर मौका देखकर वो अस्पताल से फरार हो गया।

Next Story