छत्तीसगढ़

पेड़ में लटका मिला दो युवकों का शव, गांव में फैली सनसनी

Nil dhankar
3 May 2023 10:28 AM IST
पेड़ में लटका मिला दो युवकों का शव, गांव में फैली सनसनी
x
छग

सारंगढ़. सारंगढ़ जिले के बिलाईगढ़ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो दोस्तों का शव एक ही पेड़ पर फांसी पर लटका मिला है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि छपोरा गांव के पेड़ में दो युवकों का शव लटका मिला है। आपस में दोनों दोस्त भी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामला हत्या का है या फांसी का इस मामले की जांच पुलिस लगातार कर रही है।


Next Story