छत्तीसगढ़

खेत की पानी में तैरते मिला दो सगी बहनों का शव, हत्या की आशंका

jantaserishta.com
27 Aug 2021 7:42 PM IST
खेत की पानी में तैरते मिला दो सगी बहनों का शव, हत्या की आशंका
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जांजगीर। सुबह खेत में दो सगी बहनों का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को हत्या से जोड़कर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना नावागढ़ थाना क्षेत्र की है। तेंदुआ गांव निवासी राधेश्याम कश्यप ने दो सगी बहनें संतोषी बाई 45 और आपी बाई 40 से शादी की थी। गुरूवार को दोनो बहन सेमरा गांव के दादर स्थित अपने खेत में काम करने के लिये गई हुई थी।.
शाम में जब घर नहीं लौटी तो उनके परिजनों ने खोजबीन की। आज सुबह खेत में भरे पानी में डूबी दोनों बहनों की लाश मिली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
नावागढ़ पुलिस के मुताबिक, दोनों बहनों को काम करने के दौरान आरोपियों ने पानी में डुबो कर मारा होगा। बताया जा रहा हैं कि, दोनों बहनों का मायके में विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस घटना को हत्या से जोड़कर मामले की जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story