छत्तीसगढ़
3 ग्रामीणों की लाश ईट भट्टे में मिली, दम घुटने से मौत की आशंका
Nil dhankar
13 Feb 2023 10:00 AM IST

x
छग
बलरामपुर। ईट भट्टे में तीन ग्रामीणों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया है. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा कि सभी मृतक आपस में रिश्तेदार हैं. यह मामला गणेशमोड़ पुलिस चौकी के कोटपाली गांव का है. घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं. ग्रामीणों की मौत का कारण दम घुटना भी हो सकता है. पीएम होने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा. मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी की है।
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





