छत्तीसगढ़
DCP मयंक गुर्जर ने उरला थाना का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
Shantanu Roy
27 April 2026 9:28 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के नार्थ जोन में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यप्रणाली की समीक्षा के तहत पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मयंक गुर्जर द्वारा थाना उरला का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की संपूर्ण व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों और कानून-व्यवस्था की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने थाना परिसर, मालखाना, अभिलेखों, अपराध रजिस्टर तथा जप्त संपत्ति के रखरखाव की विस्तृत जांच की। उन्होंने मालखाना में रखी गई सामग्री के उचित संधारण और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अभिलेखों को अद्यतन और सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया।
लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का शीघ्र और प्रभावी निराकरण किया जाए। उन्होंने वारंट तामिली में तेजी लाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।
डीसीपी मयंक गुर्जर ने थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण के तहत ग्रीन बेल्ट विकसित करने, बाउंड्री वॉल के सुदृढ़ीकरण तथा लंबे समय से जप्त वाहनों और अन्य माल के विधिसम्मत निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने थाना स्टाफ को आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा मामलों तथा साइबर अपराधों पर विशेष संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिए गए। वहीं अनुशासनहीनता या वर्दी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। डीसीपी ने कहा कि पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए टीमवर्क और अनुशासन बेहद जरूरी है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें ताकि आमजन का विश्वास पुलिस पर बना रहे। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। सभी को बेहतर कार्य निष्पादन, अनुशासन और जनसेवा के लिए प्रेरित किया गया।
Tagsरायपुरउरला थानावार्षिक निरीक्षणडीसीपी मयंक गुर्जरनार्थ जोनपुलिस उपायुक्तथाना परिसर जांचमालखाना निरीक्षणअपराध रजिस्टरलंबित प्रकरणवारंट तामिलीफरार आरोपीकानून व्यवस्थागश्त बढ़ाने के निर्देशऔद्योगिक क्षेत्र सुरक्षाग्रीन बेल्टबाउंड्री वॉलजप्त वाहनपारदर्शितापुलिस कार्यप्रणालीमहिला सुरक्षाबाल सुरक्षासाइबर अपराधअनुशासनात्मक कार्रवाईपुलिस स्टाफथाना समीक्षाजनसुरक्षाअपराध नियंत्रणप्रशासनिक निरीक्षणरायपुर पुलिसटीमवर्कशिकायत निपटाराRaipurUrla police stationannual inspectionDCP Mayank GurjarNorth ZoneDeputy Commissioner of Policepolice station premises investigationstorehouse inspectioncrime registerpending caseswarrant executionabsconding accusedlaw and orderincreased patrollingindustrial area securitygreen beltboundary wallseized vehiclestransparencypolice functioningwomen's safetychild safetycyber crimedisciplinary actionpolice staffpolice station reviewpublic safetycrime controladministrative inspectionRaipur Policeteamworkcomplaint redressal
Next Story





