छत्तीसगढ़

DCA छात्र ने किया रेप, महिला को 3 दिन तक बनाया हवस का शिकार

Nilmani Pal
19 Jan 2022 12:07 PM GMT
DCA छात्र ने किया रेप, महिला को 3 दिन तक बनाया हवस का शिकार
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। एक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर नाबालिग ने महिला को करीब 3 दिनों तक एक कमरे में बंद करके रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामला कोनी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के निरतू में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर DCA का छात्र है। कोनी क्षेत्र की 23 वर्षीय महिला से सालभर पहले उसकी जान-पहचान हुई थी। इसी बीच दोनों मोबाइल से बात करते थे। फिर दोनों के बीच प्यार हो गया था। बीते सोमवार को नाबालिग ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था। किशोर उसे बाइक से अपने रूम लेकर आ गया था।

फिर वहा उसके साथ जबरदस्ती करने लगा महिला को बुरा लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला वापस घर छोड़ने की बात कहने लगी। लेकिन फिर उससे दुष्कर्म किया। फिर उसके हाथ-पैर को बांध दिया और करीब 72 घंटे तक बंधक बनाकर कर रखा। मंगलवार को किशोर उसे कमरे में बंद कर ताला लगाकर चला गया। तभी मौका पाकर महिला ने मोबाइल से इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन ने पुलिस की टीम को बुलाकर नाबालिग के कमरे तक पहुंच गए। और महिला को आरोपी किशोर के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 342 , 506 , 376 के तहत नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। और उसे बाल न्यायालय में पेश कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Next Story