सस्ती दवा के लिए जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दिन भर रही भीड़, दूर के इलाकों से पहुंचते रहे लोग

रायपुर। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत शुरू किए गए मेडेकिल स्टोर में ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सस्ती दवाईयां उपलब्ध होने की वजह से यहां पहले ही दिन से ग्राहकों की भीड़ लगी रही। रायपुर के सुभाष स्टेडियम स्थित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में रायपुर के दूर के इलाकों के लोग भी आ रहे हैें। ग्राहकों से मिले अच्छे रिस्पांस से उत्साहित दुकान के संचालक ने बताया कि उनकी पूरी कोशिश है कि यहां आने वाले हर कस्टमर को उनकी जरूरतों के हिसाब से दवाइयां उपलब्ध करा सकें। इस दुकान में आने वाले खरीददारों ने बताया कि उन्हें यहां पर ब्रांडेड कंपनियों की सस्ती दवाइयां मिलने से उनके काफी पैसे बच रहे हैं। इस योजना के लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार भी व्यक्त किया है।
शुभाष स्टेडियम स्थित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के संचालक श्री ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि मेडिकल स्टोर खुलने के बाद से यहां ग्राहक अच्छी-खासी संख्या में आ रहे हैं। 21 अक्टूबर की शाम तक लगभग 20 हजार से ज्यादा की बिक्री हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यहां पर समता कॉलोनी,चौबे कॉलोनी कबीर नगर, मोवा, दलदल सिवनी, फाफाडीह, अवंतीविहार, जैसे दूर के इलाकांे से भी लोग आ रहे हैं। पेनकिलर की दवा खरीदने आए अवंतिविहार निवासी श्री आर के बनर्जी ने बताया कि पेनकिलर की ब्रांडेड दवा की स्ट्रिप 100 रूपये की आती थी उसी कंपेाजिशन की दवा उन्हें यहां मात्र 14 रूपये में मिल गई। उन्होंने कहा कि वे इस येाजना से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि वे डायबिटिज और ब्लड प्रेशर के भी मरीज हैं दवा दुकान संचालक से पूछने पर पता चला कि उनकी डायबिटिज और ब्लड प्रेशर की दवा लगभग आधी कीमत पर उन्हें उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने कहा की अब वे सारी दवाईयां इसी मेेडिकल स्टोर से खरीदेंगें।
इसी तरह दवाईयां लेने पहुुंचे बैरन बाजार के श्री मुकेश कोसरिया ने बताया कि 71 रूपए की दवाईयां उन्हें यहां पर 31 रूपए में मिली। छोटापारा निवासी श्री किंशुक हाजरा को 424 की दवाईयां मात्र 161 रूपए में मिली। कटोरा तालाब की श्रीमती पूर्णिमा कोडवानी ने बताया की वह अपनी बच्ची गोविनेश कोडवानी के लिए स्किन डिशीज की दवाई लेने आई हैं। यहां पर वह दवाईयां उन्हें एक तिहाई कीमत में मिल गई। उन्होंने सरकार की इस योजना की सराहना की और कहा कि यह गरीब वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजना है महंगाई के दौर में यह बहुत ही अच्छी योजना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





