छत्तीसगढ़

परसों छत्तीसगढ़ आ रहे आरएसएस चीफ मोहन भागवत

Nilmani Pal
12 Nov 2022 8:47 AM GMT
परसों छत्तीसगढ़ आ रहे आरएसएस चीफ मोहन भागवत
x

अंबिकापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम है। वे 14 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक संभाग के दौरे पर रहेंगे। डॉ. मोहन भागवत के आगमन को लेकर आरएसएस ने विशेष तैयारी की है। वे 14 नवंबर को संभाग के जशपुर जिले में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे।

डॉ. मोहन भागवत 15 नवंबर को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में जाएंगे। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो विभाग सरगुजा और कोरिया का संयुक्त पथ संचलन में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड में संघ के सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 16 नवंबर को आरएसएस के प्रचारकों का बैठक लेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को सुबह अंबिकापुर से रवाना होंगे।


Next Story