छत्तीसगढ़

पूर्व बीजेपी MLA भीमा मंडावी की बेटी ने किया सुसाइड, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
26 Jan 2025 8:50 PM IST
पूर्व बीजेपी MLA भीमा मंडावी की बेटी ने किया सुसाइड, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
x
भीमा मंडावी की नक्सलियों ने की थी हत्या.
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने रविवार को उत्तराखंड के देहरादून में स्थित अपने पीजी में आत्महत्या कर ली। दीपा देहरादून में रहकर वह पढ़ाई कर रही थी। हाल ही में वह अपने घर दंतेवाड़ा भी आई थी और कुछ दिन पहले ही देहरादून के एक नए पीजी में शिफ्ट हुई थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद दीपा के परिवार ने देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। दीपा की मां, ओजस्वी भीमा मंडावी, जो राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं, इस समय गहरे सदमे में हैं। दीपा के आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना से मंडावी परिवार समेत पूरे दंतेवाड़ा में शोक की लहर है। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी दीपा के घर पहुंचे हैं और शोक संतप्त परिवार के साथ मौजुद हैं।
गौरतलब है कि दीपा के पिता और भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने 9 अप्रैल 2019 को हत्या कर दी थी। यह घटना लोकसभा चुनाव के मतदान से ठीक दो दिन पहले दंतेवाड़ा के कुआकोंडा इलाके के श्यामागिरी में हुई थी। इस हमले में भीमा मंडावी और उनका ड्राइवर समेत तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने एनआईए से जांच का आदेश दिया था और मई 2019 में एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story